राज्यस्तरीय जूनियर जूडो प्रतियोगिता 6 से
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला जूडो एसोसिऐशन की तरफ से हरियाणा स्टेट कैडेट एवं जूनियर जूडो प्रतियोगिता का आयोजन छह और सात जनवरी को जाट धर्मशाला में किया जाएगा। जिला जूडो एसोसिऐशन के प्रधान संजीव छाबड़ा और सचिव मनोज कुमार ने बताया कि जूडो एसोसिएशन के प्रयासों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में 350 लड़कियां, 350 लड़के, 20 तकनीकी स्टाफ सहित करीब 800 प्रतिभागी भाग लेंगे।