फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर पुरुष वर्ग दौड में एसए जैन अंबाला के मनदीप प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 मीटर पुरुष वर्ग दौड में एसए जैन अंबाला के मनदीप प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित 55 वी वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन आज किया गया। एथलेटिक मीट मे मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र तंवर रहे। तंवर ने अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को सफलता प्राप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। उन्होंने खेलों के क्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश का गौरव बढ़ाने में प्रदेश के खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद डॉ. तंवर ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया और सबको भविष्य के लिए बधाइयां दीं।
विज्ञापन

एथलेटिक मीट के अंतिम दिन के दौरान कई प्रकार की प्रतिस्पर्धा कराई गई। इसमें 1500 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में एसए जैन अंबाला के मनदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरजीएम उचाना के सुरेंद्र ने द्वितीय स्थान और केएम राजकीय कॉलेज नरवाना के सुमित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में ही हैमरथ्रो प्रतियोगिता में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत के दीपक ने प्रथम स्थान और जीएनके यमुनानगर के ललित ने द्वितीय स्थान और आरजीएम उचाना के गोविंद्र ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग 400 मीटर बाधा दौड़ में जीएनके यमुनानगर के अनुराग ने प्रथम स्थान, राजकीय कॉलेज जींद के सचिन ने द्वितीय और एसए जैन अंबाला के भूपिंद्र ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की ट्रिपल जंप के दौरान एसए जैन अंबाला के केशव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय कॉलेज पंचकूला के नरेंद्र ने द्वितीय और बीएआर कॉलेज कौल के राम निवास ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। वहीं पुुरुष के अर्द्ध मैराथन दौड़ मे राजकीय पीजी कॉलेज पंचकूला के गुरप्रीत ने प्रथम स्थान और एसए जैन अंबाला के बलजिंद्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और आरजीएम उचाना के सोनू ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक मीट के महिला वर्ग खेल में 400 मीटर दौड़ मे जीएनके यमुनानगर की पूजा ने प्रथम, राजकीय कॉलेज चरखी दादरी की काजन ने द्वितीया राजकीय कॉलेज की कोमल ने तृतीया स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग हाई जंप में राजकीय कॉलेज पंचकूला की ऋषि प्रथम, जीएनके यमुनानगर की अशुप्रीत ने द्वितीय, जाट कॉलेज कैथल की मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के हथौड़ा फेंक प्रतियोगिता के दौरान जीएनके यमुनानगर की बतेरी ने प्रथम स्थान, केवीएडीयूडब्लयू करनाल की की नंदिनी ने दूसरा स्थान और जीएनके यमुनानगर की ही उर्मिला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एथलीट मीट समापन के बाद पुरुष वर्ग मे बेस्ट एथलीट से डीएवी कॉलेज के अमन को और महिला वर्ग मे बेस्ट एथलीट से राजकीय कॉलेज पंचकूला की वर्षा को चुना गया। ऑल एथलीट मीट के दौरान पुरुष वर्ग की जेएएम कॉलेज अंबाला की प्रथम, डीएवी कॉलेज चीका दूसरा स्थान, डीएववी अंबाला को तीसरा को चैंपियन टीम का खिताब मिला। महिला वर्ग में जीएनके यमुनानगर को प्रथम, राजकीय कॉलेज पंचकूला दूसरा और राजकीय कॉलेज चरखीदादरी ने महिला वर्ग मे चैपियन का खिताब प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. एचएस कांग, डॉ नीतिन सहगल, डॉ. महाबीर, डॉ. बीएस भंडारी, बलदेव सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें