फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद को छोरा लवप्रीत महाराष्ट्र में बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद को छोरा लवप्रीत महाराष्ट्र में बना चैंपियन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
शाहाबाद के छोरे ने महाराष्ट्र में चैंपियन बनकर हॉकी की दुनिया में नया इतिहास रचा है। महाराष्ट्र के पुणे में चल रही आल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम के लवप्रीत को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के अवार्ड से अलंकृत किया गया है। लवप्रीत यहां के हॉकी स्टेडियम में कोच गुरबाज सिंह के पास अभ्यास करता है।
विज्ञापन

हॉकी कोच गुरबाज सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र के पुणे में एसएनबीपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन ने अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें शाहाबाद के मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम के गोलकीपर लवप्रीत दिल्ली की टीम की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहा है। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में लाजवाब प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए लवप्रीत ने सेफ गेम खेलते हुए अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए लवप्रीत को बेस्ट गोलीकीपर के अवार्ड से नवाजा है। इस शानदार पर उपलिब्ध पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल, राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी, एसडीएम सतीबर कुंडू, तहसीलदार तरुण सहोता, नपा सचिव मदन कुमार चौहान, कर्णराज सिंह तूर, ध्यान स्ह़ि बोरीपुर ने लवप्रीत को बधाई दी है। इसका श्रेय कोच गुरबाज सिंह को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें