फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर 30 से 34 और 36 से 40
विज्ञापन


अस्पताल में अव्यवस्था देख भड़के विभाग के डीजी
-महानिदेशक ने खुद नाले में हाथ डालकर निकाली गंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र ।
स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. सतीश अग्रवाल ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले अस्पताल तक आने वाली सड़क को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अस्पताल के गेट पर ही गंदगी को देखकर उन्होंने पॉलिथीन मंगवाई और स्वयं अपने हाथों से नाले से अटी गंदगी को बाहर निकाला। इस बीच जब सफाई कर्मचारी नाले की सफाई करने के लिए आगे बढ़े तो डीजी ने उन्हें रोक दिया और कहा कि आज मैं करूंगा कल से तुम करना। इसके बाद वे अस्पताल के भीतर प्रयोगशाला में गंदगी को देख भड़क उठे। इस दौरान महानिदेशक के आने की सूचना मिलते ही डॉक्टर एप्रन ढूंढ़ते दिखे तो उन्होंने वापस भेज दिया।
अस्पताल में पता चला कि ब्लड बैंक के तीन फ्रीजर कंडम होने के बाद लैब में रखवा दिए गए थे। अब इन फ्रीजर में ब्लड की जगह बोरी, कपड़े, कप प्लेट और काफी सामान अलमारी की तरह भरा हुआ था। डीजी ने जब इन तीनों फ्रीजर को चेक किया तो उन्होंने तत्काल इन्हें कंडम घोषित करने को कहा। निरीक्षण के बाद डीजी ने अंत में अस्पताल की काफी समय से जर्जर अवस्था में पड़ी सड़क को बनाने के भी आदेश दिए। उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल के वार्डों में गंदगी पर असंतुष्टी जताई और इसी के साथ मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करके स्थिति का जायजा लिया और उसके बाद अस्पताल के एमएस डॉ. मुकेश को इमरजेंसी वार्ड में भी एसी लगवाने के आदेश दिए। उन्होंने जब अस्पताल की लैब का निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सीएमओ डॉ. एसके नैन व एमएस डा.मुकेश कुमार को अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं को सही करने के लिए तीन दिनों की मोहलत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छुट्टी के दिन करो अस्पताल की सफाई
डीजी सतीश कुमार अग्रवाल ने डॉ. एसके नैन को निर्देश देते हुए कहा कि सीएमओ साहब अस्पताल की सफाई व्यवस्था बेहद खराब है, इसके लिए कभी एक दो रविवार के दिन भी काम करो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें