फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मां भद्रकाली शक्तिपीठ में स्थापित होगा मां शब्द का 51 फुट स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सेवा संकल्प दिवस समारोह के लिए मां भद्रकाली सेवक मंडल की बैठक हुई। नव वर्ष के पहले शनिवार चार जनवरी 2025 को शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर कुरुक्षेत्र में नववर्ष अभिनंदन समारोह एवं सेवा संकल्प दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
इस शुभ अवसर पर मातृ शक्ति को समर्पित एक भव्य सप्रेम भेंट गौरवशाली मां शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप की नींव द्वैपायन चक्रताल पर रखी जाएगी। इसी उपलक्ष्य में मां भद्रकाली शक्तिपीठ में बैठक हुई। पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने बताया कि इस पावन मौके पर शक्तिपीठ के द्वैपायन चक्रताल पर 11 बजे हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा और इस दिन विशेष रूप से भव्य कुंड विधि-विधान से पहली बार चक्रताल पर तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

द्वैपायन चक्रताल को एक विशाल, दिव्य और भव्य यज्ञशाला में परिवर्तित किया जाएगा। इस हवन में बड़ी संख्या में पूरे हरियाणा से मां भद्रकाली जी के सेवक और सेविकाएं आहुतियां डालने के लिए एकत्रित होंगे व आने वाले नव वर्ष में और भी अधिक तन, मन और धन से, संपूर्ण निष्ठा से मां भगवती भद्रकाली जी की सेवा करने का संकल्प लेंगे।
शक्तिपीठ परिसर में 108 लाल ध्वज, 300 किलो फूल, रंग बिरंगी फूलों की विशेष रंगोलियां व हजारों ही गुब्बारों से सजावट की जाएगी। सुबह 10 बजे मां भद्रकाली संकीर्तन मंडल की सभी सदस्यों द्वारा मंदिर में भजन कीर्तन किया जाएगा।
लाल पताका, ध्वज और बैंड बाजे के मंगल गान के साथ पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा के सानिध्य में स्वागत समिति द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। इसी उत्सव के आयोजन के लिए आज सभी की नियुक्ति की गई और कार्यकर्ता प्रमुखों को उनके सेवा कार्य समझाए गए व एक रिहर्सल भी की गई।
विज्ञापन

बैठक में श्रद्धालुओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न योजनाएं बनाई गईं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया। बैठक में सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने कार्यों और दायित्वों का पालन करने का संकल्प लिया। महागौरव स्थल व भूमिपूजन व हवन का सीधा प्रसारण मंदिर के फेसबुक पेज पर भी किया जाएगा। इस मौके पर शिमला देवी, उपाध्यक्ष डॉ. एम के मौदगिल, रामपाल लाठर, जीवन मौद्गिल, सतपाल मथाना सहित अन्य सेवक मंडल सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें