फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 48 कोस के तीर्थों के लिए 51 करोड़ मंजूर

विज्ञापन
सुभाष सुधा। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में 48 कोस के तीर्थों को विकसित करने के लिए सरकार की तरफ से पिछले कई वर्षों के दौरान 51 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। इस राशि से 64 विकास कार्यों को पूरा किया जाना है। हालांकि इसमें से 20 प्रोजेक्ट को पूरा किया जा चुका है। यह जानकारी विधायक सुभाष सुधा ने दी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वयं 48 कोस के 3 जिलों के तीर्थों का व्यक्तिगत रूप से अवलोकन करके 27 विकास कार्यों को पूरा करने की घोषणा भी की है। इन विकास कार्यों के लिए 36 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि का बजट भी स्वीकृत किया है। मुख्यमंत्री के प्रयासों से कुरुक्षेत्र ही नहीं 48 कोस के अंतर्गत आने वाले कैथल, करनाल, जींद व पानीपत के तीर्थों को विकसित करने के साथ-साथ दर्शनीय बनाने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री की सोच है कि 48 कोस के तीर्थों को विकसित करने के साथ-साथ इनकी परिक्रमा तैयार की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने वर्ष 2018-19 में तीर्थों के लिए 15 प्रोजेक्ट स्वीकृत किए और इन पर चार करोड़ 10 लाख रुपए की राशि खर्च करके 13 प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है। इसी तरह वर्ष 2019-20 में 22 प्रोजेक्ट स्वीकृति किए गए और इनमें से पांच प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है और बाकी पर कार्य चल रहा है। इन पर अब तक नौ करोड़ 63 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है।
वर्ष 2020-21 में सात प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए। इसके लिए एक करोड़ 47 लाख रुपए जारी किए गए। इस राशि से एक प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है और छह पर कार्य चल रहा है। वर्ष 2021-22 में 18 प्रोजेक्ट स्वीकृत किए गए। इन प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर दिया गया है। इन योजनाओं को पूरा करने के लिए 15 करोड़ 66 लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वर्ष 2022-23 के लिए दो प्रोजेक्ट स्वीकृत किए हैं। इनके लिए 76 लाख 24 हजार रुपए के बजट की स्वीकृति दी गई है। इसमें से 57 लाख 50 हजार रुपए की राशि जारी की जा चुकी है। इस राशि से एक प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया गया है और एक पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र के तीर्थों पर 12 विकास कार्य करने के लिए 5.70 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी है। इन कार्यों के लिए चार करोड़ 23 लाख रुपए की राशि जारी की गई। उन्होंने कहा कि कैथल जिले में आठ विकास कार्यों के लिए 18 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि की मंजूरी दी। इसमें से 16.12 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई, इसमें से 14 करोड़ नौ लाख रुपए की राशि खर्च हो चुकी है। इस राशि से सात घोषणाओं को पूरा किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें