जिले में शनिवार को कोरोना के 51 नए केस मिले हैं। इसके अलावा 42 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक कोरोना से संक्रमित 7700 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। वहीं अभी तक लिए गए 155436 में से 145719 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने शनिवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि इस जिले में अब तक 8103 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 7700 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। 117 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 286 एक्टिव केस है।