फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नशे के खिलाफ 500 वां जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, चालकों को किया सतर्क

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रशिक्षुओं में नशे के विरुद्ध शपथ दिलाते पुनर्वास प्रभारी अशोक वर्मा। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाते हुए चालक प्रशिक्षण संस्थान में एक दिवसीय कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया। यह जिले में आयोजित 500वां जागरूकता कार्यक्रम रहा जिसमें नशे के उन्मूलन को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया गया। कार्यक्रम में ब्यूरो के जागरूकता व पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने प्रशिक्षुओं को नशे के प्रकार, कारण, दुष्प्रभाव और रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है और राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो के अनुसार अधिकांश अपराधों की जड़ में नशा प्रमुख कारण है। चालक प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी बलबीर सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में 63 प्रशिक्षुओं और संस्थान के कर्मियों ने भाग लिया। प्रयास फाउंडेशन के प्रधान नरेश सैनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को नशामुक्त जीवन की शपथ दिलाई गई और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए नींद, क्रोध और नशा को चालक के तीन प्रमुख शत्रु बताया गया। ब्यूरो ने नागरिकों से नशा तस्करी की सूचना हेल्पलाइन नंबरों पर देने की अपील की।

कुरुक्षेत्र। प्रशिक्षुओं में नशे के विरुद्ध शपथ दिलाते पुनर्वास प्रभारी अशोक वर्मा। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें