फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पक्षियों के पानी के लिए जन कल्याण मंच राहगीरों को बांटेगा सकोरे

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक के दौरान जन कल्याण मंच के सदस्य। एजेंट
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के सभागार में जन कल्याण मंच ने प्रधान दलबीर सिंह मलिक की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक की। इसमें पक्षियों की जान बचाने के लिए सकोरे बांटे जाने की योजना बनाई गई। बैठक में संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा ने कहा कि आजकल धूप बहुत तेज हो रही है और बाहर पड़ा पानी सूख रहा है। इसलिए लोगों के बीच में जाकर प्रेरित किया जाए और पानी के लिए संस्था की ओर से सकोरे बांटे जाएं। संस्था के ऑडिटर केसी वर्मा व मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया ने कहा कि संस्था की सदस्यता में वृद्धि करने के लिए सभी सदस्य हर संभव प्रयास करें। कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगनाखेड़ा ने सभी सदस्यों से काटी गई सदस्यता का ब्योरा एकत्रित किया। प्रचार सचिव संजय शर्मा ने पक्षियों के पानी के लिए सकोरे खरीदने और सभी सदस्यों के सहयोग से बांटने की जिम्मेदारी ली। बैठक में सभी से आग्रह किया कि जुलाई-अगस्त के महीने में संस्था की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाए। सभी विषयों पर बैठक में सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। संस्था की ओर से जनवरी से अप्रैल तक किए गए कार्यों का ब्योरा विस्तार से दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें