फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय अस्पतालों में जल्द भर्ती किए जाएंगे 500 चिकित्सक : आरती राव

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल के गायनी वार्ड का निरीक्षण करती स्वास्थ्य मंत्री आरती राव। संव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राजकीय अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके लिए जल्द ही 500 चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। इन चिकित्सकों की भर्ती के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और सरकार से अनुमति मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को एलएनजेपी अस्पताल में निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने एलएनजेपी अस्पताल की फार्मेसी, शौचालयों व अस्पताल के प्रत्येक कक्ष की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अस्पताल परिसर में जगह-जगह मलबे के ढेर लगे होने के कारण मरीजों खासकर बच्चों के वार्ड में हो रही परेशानी और शौचालयों की खस्ता हालत के लिए अधिकारियों को लताड़ लगाई। स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों से बातचीत भी की और फार्मेसी का जायजा लेने पर सभी दवाइयां पर्याप्त मात्रा में मिलीं। स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और चिकित्सकों से बातचीत कर मरीजों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कहा है। सीएमओ डाॅ. सुखबीर सिंह ने अस्पताल के नए भवन के निर्माण कार्य के साथ-साथ दवाइयों और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में फीडबैक भी दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एलएनजेपी अस्पताल के नए भवन का निर्माण चल रहा है, इसलिए अधिकारियों को निर्माण कार्य अलग-अलग चरणों में पूरा करने के निर्देश दिए हैं ताकि सफाई व्यवस्था बनी रहने के साथ-साथ मरीजों को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण प्रदेश के कई जिले प्रभावित हुए हैं, ऐसे समय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं और नि:शुल्क दवाइयां वितरित कर रहे हैं। इसके साथ ही फॉगिंग का कार्य भी कर किया जा रहा है। इस मौके पर पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश सभ्रवाल, एक्सईएन ऋषि सचदेवा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें