फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बागवानी से जुड़ीं योजनाओं पर मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने व उन्हें पारंपरिक खेती से बागवानी की लाभकारी फसलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि इसी क्रम में प्रदेश के किसानों को जिलावार मशरूम प्रोडक्शन व कंपोस्ट यूनिट लगाने पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। मशरूम के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग निरंतर बढ़ रही है। किसानों में इसकी खेती की सही जानकारी न होने के चलते यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नहीं होता। जबकि बाजार में इसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिले के किसान फसल विविधीकरण के तहत इसकी खेती को अपनाकर बाजार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि 20 एचपी तक की क्षमता के एक ट्रैक्टर पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं जिले में एक पैक हाउस व प्याज भंडारण कक्ष के लिए 50 प्रतिशत तक व पावर टिलर एवं बिडर पर 40 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुदान योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान अधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। अनुदान राशि विभागीय गाइडलाइंस अनुसार ही दी जाएगी। संवाद

कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें