फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 21 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। डाॅ. भीमराव सेवा समिति की ओर से नौंवा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गाया, जिसका शुभारंभ भाजपा नेता सुभाष कलसाना द्वारा किया गया, जिसमें 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। डाॅ. भीमराव सेवा समिति की तरफ से रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने रक्तदान को सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य बताते हुए कहा कि रक्तदान से किसी की अमूल्य जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा जालखेड़ी ने कहा कि हम फरक्का दान शिविर के माध्यम से हम समाज में जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। युवाओं का उत्साह देख कर यह प्रतीत होता है कि हमारी नई पीढ़ी समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर है। इस मौके पर भाजपा मंडल के अध्यय विकास शर्मा जालखेड़ी, सरपंच संजीव सिंगला, सांसद नवीन जिंदल के हल्का प्रभारी सलिंद्र कुमार, भीम सिंह, अनिल टाटकी अन्य भाजपा कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें