फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
बाबैन। शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते डॉ.दीपक देवगन व अन्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बाबैन। कस्बे के एक निजी स्कूल में दीया संस्था की ओर से 40वां रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में क्षेत्र के 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदान का कार्य किया। इस अवसर पर विशेष रूप से डाॅ. दीपक देवगन ने 41वीं बार रक्तदान कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस सराहनीय कदम ने उपस्थित लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार किया। इस दौरान डाॅ. देवगन ने कहा कि “रक्तदान महादान है और यह मानवता की सच्ची सेवा है, समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करना बेहद आवश्यक है, ताकि किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर में डायमंड रक्तदाता अशोक वर्मा, जसबीर, सतबीर, महेंद्र, गगन, राजेंद्र, विकास, विशाल, गुरचरण, गुरपाल, सुभाष सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

बाबैन। शिविर में रक्तदाता को बैज लगाते डॉ.दीपक देवगन व अन्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें