फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शिविर में 50 लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। सांसद नवीन जिंदल की फाउंडेशन की ओर से गांव गुमथलागढू में मेडिकल कैंप एवं सांसद खेल महोत्सव रजिस्ट्रेशन शिविर लगाया गया। इसमें डॉ.प्रमोद के नेतृत्व में टीम ने 50 लोगों का मेडिकल चेकअप करने के बाद उन्हें दवाई दी। जबकि 20 लोगों के लैब टेस्ट किए गए।
विज्ञापन

नवीन संकल्प शिविर के दौरान कई आवेदन यशस्वी योजना से संबंधित शिविर में पहुंचे। सांसद कार्यालय के प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि शिविर में सैकड़ों लोगों के सांसद खेल महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन भी किए गए। उन्होंने कहा कि खेल महोत्सव को लेकर युवाओं एवं खिलाड़ियों में बेहद उत्साह है। सांसद खुद शूटिंग और पोलो के खिलाड़ी हैं। इसलिए उनका प्रयास है कि संसदीय क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों में शामिल होने के लिए सांसद खेल महोत्सव के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। इसके लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें