फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेंगू से बचाव के लिए वितरित की गई 50 लाख की प्लैटीफोर्टे टैबलेट्स

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के पदाधिकारी एवं सदस्य दवाई के बॉक्स सौंपते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया ने मंगलवार को जिला में डेंगू से बचाव के लिए एक प्रभावी एवं सराहनीय कदम उठाया गया है। सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के ट्रस्टी विवेक शर्मा व जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल के नेतृत्व में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी और आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान को जनहित में 50 लाख की डाबर प्लैटीफोर्टे टैबलेट्स का वितरण किया।
विज्ञापन

विवेक शर्मा व जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने बताया कि डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से वितरित की गई यह आयुर्वेदिक दवा शरीर की प्लेटलेट संख्या बढ़ाने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करने और रक्त स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसमें पपीता, कालमेघ, और गिलोय जैसे औषधीय तत्व शामिल हैं, जो डेंगू जैसी वायरल बीमारियों में उपयोगी माने जाते हैं। सेवा ट्रस्ट के जिला मीडिया प्रभारी विजय पंघाल व खंड कोआर्डिनेटर राजेश सैन ने बताया की प्लैटीफोर्टे टैबलेट्स प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में सहायक है। आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान, कुलसचिव प्रो.वैद्य ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो.वैद्य राजेंद्र सिंह चौधरी व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए जनसहभागिता जरूरी है और आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से हम रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर इसका प्रभावी समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें