फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में 489 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में अब तक कोरोना वायरस की जांच के लिए 536 सैम्पल लिए जा चुके है। सैम्पलों में से 489 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और इस जिले के 2 पॉजटिव केसों में 22 व 23 अप्रैल को फिर से सैम्पल लिए जाएंगे। सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने सोमवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 2349 लोग आए है, इन सभी लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी रही है। इनमें से 2273 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 76 लोगों को घरों में ही क्वारंटाईन किया गया है। इस जिले में एक व्यक्ति को एलएनजेपी और एक व्यक्ति को आदेश मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 536 सैम्पलों में 489 की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है और 45 सैम्पलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें