फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथाना ईंट भट्ठे पर नि:शुल्क शिविर में 46 मरीजों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। आयुष विभाग के निर्देश पर शनिवार को मथाना गांव में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान एएमओ डॉ. मीनाक्षी ने श्रीराम ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों और उनके बच्चों का हाल जाना और परीक्षण के बाद आवश्यक उपचार बताया। चिकित्सक के मार्गदर्शन में फार्मासिस्ट सुभाष ने नि:शुल्क औषधियां वितरित कीं।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि मथाना में 46 मरीजों को नि:शुल्क दवाई बांटी गईं। कुछ महिलाएं गर्भवती थीं जिन्हें हर महीने अस्पताल में जांच कराने तथा खानपान का ध्यान रखते हुए हरी सब्जियां, दूध-फल इत्यादि का सेवन करने को कहा। बच्चों को व्यायाम के लिए प्रोत्साहित किया। सहायक अमृता देवी ने योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें