संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिला कुरुक्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं को ठीक से लाभ नहीं मिल पा रहा था। अक्सर चिकित्सकों कमी के कारण मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख कर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही थी। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेशभर में 847 चिकित्सकों को नियुक्ति दी है। इनमें से 44 चिकित्सक कुरुक्षेत्र जिले के हिस्से आए हैं।
सबसे ज्यादा चिकित्सक 21 शाहाबाद को जबकि दूसरे नंबर पर एलएनजेपी अस्पताल को 14 मिले हैं। इस्माईलाबाद में एक भी चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हुई है, जबकि यहां पर भी चिकित्सक की कमी के कारण कई गांव के लोगों को काफी समय से परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बाकि जिले में एक साथ इतने चिकित्सकों की नियुक्ति से यकीनन तस्वीर बदलेगी। मरीजों को सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी के कारण निजी अस्पतालों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना अुनसार 14 चिकित्सकों की नियुक्ति एलएनजेपी अस्पताल, 21 की शाहाबाद सामान्य अस्पताल और बाकी सीएचसी और पीएचसी में की गई है। एलएनजेपी अस्पताल में डॉ. मनीष कुमार, डॉ. विशाल, डॉ. प्रतीक्षा यादव,डॉ. सुमित कुमार,डॉ. रश्मि मेहरा,डॉ. नेजा,डॉ. पूजा,डॉ. प्रवीन कुमार,डॉ. अनुराग,डॉ. प्रंशुला मेहरा, डॉ. अंकुश, डॉ. मनीष व डॉ. सुमित की पोस्टिंग हुई है।
वहीं शाहाबाद में डॉ. अमन सैनी, डॉ. विकास जैन, डॉ. शारदा मनौचा, डॉ. नेहा रानी, डॉ. रजत, डॉ. दिनेश, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. कीर्तिका कटारिया, डॉ. विकास,डॉ. रोहित,डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. जसप्रीत सिंह, डॉ. अभिषेक, डॉ. शिवानी यादव, डॉ. नीरज यादव, डॉ. अभिषेक यादव, डॉ. वैशाली यादव, डॉ. गरिमा यादव, डॉ. प्रशांत सागर और डॉ. राजीव कुमार सेवाएं देंगे। सीएचसी पिहोवा में डॉ. लवलीन सागवाल, डॉ. भावेश वर्मा व डॉ. कोमल अपनी सेवाएं देंगी।
सीएचसी लाडवा में डॉ. विशाल कुमार, डॉ. शाहीन व डॉ. पारूल प्रवेश वर्मा सेवाएं देंगी। सीएचसी बाबैन में डॉ. अंजली सरोहा व डॉ. नीरज के साथ-साथ सीएचसी मथाना में हर्ष लखनपाल और पीएचसी धुराला में अंजली मधाड़ अपनी सेवाएं देंगी।