फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्ची की मौत, माता-पिता, भाई जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव मिर्जापुर के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं उसके माता-पिता व भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।
गांव जालखेड़ी निवासी दलबीर सिंह ने केयूके थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई अमरीक सिंह अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी मंदीप कौर, पुत्र मनिंद्र सिंह व पुत्री मनजोत कौर के साथ गांव चंदलाना जा रहे थे। वह भी अपने भाई गुरमेल सिंह के साथ अपनी मोटरसाइकिल पर सवार अपने दोस्त जग्गा के गांव खानपुर रोडान में जा रहे थे।
विज्ञापन

जब वे गांव मिर्जापुर के पास पहुंचे तो ढांड रोड की तरफ से एक चालक ने अपनी कार को लापरवाही से चलाता हुए गलत दिशा में आकर उसके भाई की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इससे उसका भाई, उसकी पत्नी, पुत्र व पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। एंबुलेंस से चारों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। वे चारों को पीजीआई चंडीगढ़ लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसकी भतीजी मनजोत कौर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मनजोत कौर से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कार के नंबर आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी कार चालक का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें