कुरुक्षेत्र। जिले में अधिकारियों व सरकार के दावों और प्रयासों के बावजूद भी उठान तेज नहीं हो पाया। इसके कारण शनिवार तक 1,92,662 एमटी गेहूं उठान के इंतजार में रहा। ऐसे में 42 फीसदी खरीदे गए गेहूं का भुगतान भी अटका रहा। किसान आढ़तियों के चक्कर काट रहे हैं और वहीं आढ़ती भी अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। दोनों ओर से महज आश्वासन ही मिल रहा है।
जिले में शनिवार शाम तक 5,09,538 एमटी गेहूं खरीदा गया जबकि उठान 316876 एमटी का हो पाया। आवक अब शून्य तक पहुंचने लगी है और उठान का कुछ असर भी मंडियों में दिखाई दे रहा है। दावा किया जा रहा है कि अगले तीन दिन तक अधिकतर मंडियां खाली कर दी जाएंगी। उठान धीमा होने पर छह एजेंसियों को जुर्माना भी लगाया जा चुका है। इसके बावजूद अधिकतर केंद्रों पर उठान के हालात नहीं सुधर पाए।
गेहूं की खरीद करने के लिए 29 खरीद केंद्र व मंडियां स्थापित की गई हैं। इन मंडियों से खाद्य आपूर्ति, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस काॅर्पोरेशन की तरफ से गेहूं की खरीद का कार्य किया जा रहा है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेश कुमार के अनुसार इस सीजन में खाद्य आपूर्ति एजेंसी की ओर से अजराना कला में 3322, अमीन में 2710 एमटी, बाबैन मंडी में 26231 एमटी, बारना में 2757 एमटी गेहूं, भौर सैंयदा में 4321 एमटी, बोधनी में 6650 एमटी गेहूं, चढू़नी जाटान में 2009 एमटी गेहूं, गुमथला गढु में 21709 एमटी, इशाक में 4615 एमटी, इस्माईलाबाद मंडी में 71293 एमटी, झांसा मंडी में 10766 एमटी, कराह साहब में 9220 एमटी, किरमच में 1944 एमटी गेहूं, थानेसर मंडी में 84978 एमटी, लाडवा मंडी से 66540 एमटी, लुखी में 3537 एमटी, मलिकपुर में 5880 एमटी, नलवी में 850 एमटी, नीमवाला में 5626 एमटी, पिहोवा मंडी में 58676 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन मंडी में 23504 एमटी, पिपली मंडी से 24943 एमटी, शाहाबाद से 40111 एमटी गेहूं, थाना में 3270 एमटी गेहूं, ठोल मंडी से 21256 एमटी गेहूं खरीद गया है।
उन्होंने कहा कि हैफेड की ओर से अजराना कला में 3322 एमटी, बोधनी मंडी में 3888 एमटी, चढूनी जाटान मंडी में 2009 एमटी गेहूं, इस्माईलाबाद मंडी से 26251 एमटी गेहूं, झांसा मंडी में 1032 एमटी गेहूं, किरमच में 1944 एमटी, थानेसर 33533, लाडवा मंडी में 11847 एमटी, लुखी में 3537 एमटी, मलिक पुर में 5880 एमटी, पिहोवा मंडी में 21150 एमटी गेहूं, पिहोवा एक्सटेंशन में 11331 एमटी, गेहूं, पिपली मंडी में 9495 एमटी गेहूं, शाहाबाद मंडी में 16239 एमटी गेहूं खरीद कार्य पूरा किया गया है। इसी तरह हरियाणा वेयरहाउस की ओर से बारना में 2757 एमटी, बोधनी में 2762 एमटी और ठोल में 6253 एमटी गेहूं खरीद कार्य को पूरा किया गया है।
कुरुक्षेत्र। थानेसर अनाजमंडी का दृश्। संवाद