अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला गांव गोरपुर में पहुंचे। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित किया। बोले कि स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू नहीं किया। पिछले कुछ दिनों में किसान आर्थिक रूप से काफी कमजोर हुआ है। युवा अभी तक रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। हरियाणा अपराध की आग में जल रहा है और सरकार एवं पुलिस प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील में कहा कि चुनाव के दौर में तैयारी में जुट जाएं ताकि भाजपा एवं कांग्रेस का सफाया किया जा सके। बोले कि इनेलो वर्कर सैनिकों की तरह हैं, जो कभी बैरिक नहीं छोड़ते। इससे पूर्व गांव में पहुंचने पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने अभय का जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर अशोक अरोड़ा, बूटा सिंह लुखी, रामकरण काला, अमनदीप कंबोज, प्रवीन शर्मा, डॉ. संतोष दहिया, बूटा सिंह लुखी, जयपाल चढूनी, बंटी अरोड़ा, जयसिंह बाबकपुर, कृपाल सिंह अरोड़ा, जगीर सिंह, धुम्मन अरोड़ा तथा बूढ़ सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।