फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल सम्मेलन की महिला विंग ने राधाकृष्ण के साथ खेली फूलों की होली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राधाकृष्ण के साथ खेली फूलों की होली
लाडवा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला प्रकोष्ठ ने होली महोत्सव मनाया गया। बाबा बंसीवाला वृद्धाश्रम में होली महोत्सव में राधाकृष्ण सेवा मंडल ने संकीर्तन किया और फूलों की होली खेली। महोत्सव में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला विंग की प्रदेश महामंत्री संतोष गुप्ता मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जो प्राचीन समय से भारतीयों को सभी मतभेद एवं वैरभाव भुलाकर आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। होली महोत्सव में राधाकृष्ण सेवा मंडल द्वारा श्री युगल सरकार का भव्य दरबार सजाया गया और विभिन्न मनोरम झांकियां निकाली गई। होली महोत्सव में शामिल महिलाओं ने राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली और होली के गीतों पर सामूहिक एवं एकल नृत्यों की प्रस्तुति भी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें