फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी वीजा लगा युवक को विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख की ठगी करने के आरोप में एक महिला सहित सात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा(कुरुक्षेत्र)। फर्जी वीजा लेकर विदेश जाने की चाह एक युवक को काफी महंगी पड़ गई। इस चक्कर में उसने अपने 14 लाख रुपये सहित 18 सौ यूरो गंवाने के साथ साढ़े तीन महीने जेल भी काटनी पड़ी। यही नहीं, दो साल तक उसके पासपोर्ट पर भी प्रतिबंध लग गया। बताया जाता है कि एजेंटों ने प्रेम सिंह से 14 लाख रुपये लेकर उसे फर्जी वीजा पर विदेश भेज दिया, जहां पुलिस ने उसे दबोच जेल भेज दिया। जेल से रिहा होकर वतन लौटे युवक ने जब एजेंटों से अपने रुपये वापस करने की मांग की तो एजेंटों ने उसे रुपये देने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित 7 लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में पिहोवा निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि अप्रैल 2017 में उसने एक अखबार में विदेश भेजने का विज्ञापन देखकर विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क किया था, जिसमें उसकी बातचीत कुलदीप सिंह निवासी करनाल के साथ हुई थी। कुलदीप सिंह ने उसे अपने मोहाली फेस-टू सेक्टर 23 स्थित ए-स्टार ओवरसीज कार्यालय पर आने की बात कही थी। उसने उसे बताया था कि उसकी कंपनी कम समय में कम पैसे लेकर विदेश भेजने का काम करती है। उसकी बातो में आकर वह उनके कार्यालय पहुंचा, जहां उसके मनप्रीत सिंह एवं अमनदीप सिंह ने 14 लाख रुपये में 60 दिनों के अंदर फ्रांस भेजने की बात कही। मामला तय होने के बाद उन्होंने उससे 2 लाख रुपये सहित पासपोर्ट और अन्य जरुरी कागजात उससे ले लिए। उन्होंने उसे बताया कि सरहिंद (पंजाब) में उनकी दूसरी ब्रांच है, जहां परम ढिल्लो, उसकी पत्नी, मनदीप एवं कुनाल आइलेट्स का सेंटर चलाते हैं। उन्होंने उसे बताया कि 2 लाख के अलावा 3 लाख रुपये देने पर उसे जल्दी वीजा मिल जाएगा और उनकी बातों में आकर उसने उन लोगों को 3 लाख और दे दिए। शिकायतकर्ता अनुसार कुछ दिनों बाद उन सभी ने नकली कागजात तैयार करके उसे दिल्ली एंबेसी ले जाकर उसकी फाइल जमा करा दी। तब 9 नवंबर 2017 को उन्होंने उसे मोहाली ऱ्कार्यालय पर बुलकर पासपोर्ट पर वीजा दिखाकर बाकी के 9 लाख रुपये भी ले लिए। नवंबर 20 को आरोपियों ने उसे आट्रियां की टिकट एवं होटल बुकिंग के कागजात देकर दिल्ली एयरपोर्ट भेजा दिया। अधिकारियों ने उसे उसका वीजा शो न होने के चलते ऑफलोड कर वापस भेज दिया। इसके बाद भी उन लोगों ने उसे 26 नवंबर को दोबारा आस्ट्रिया की टिकट देकर एयरपोर्ट भेज दिया, लेकिन उसे फिर उसी कारण वापस भेज दिया। तब उन्होंने 3 दिसंबर को एयरपोर्ट पर मिलकर कर फिनलैंड भेज दिया। अगले दिन फिनलैंड पुलिस ने वीजा शो न होने के चलते उसे काबू कर जेल में डाल दिया। करीब साढ़े तीन महीने के बाद फिनलैंड पुलिस ने उसके पासपोर्ट पर 2 साल का प्रतिबंध लगाकर और उसके 1800 यूरो जब्त कर उसे वापस भारत भेज दिया। भारत वापस आने पर जब उसने उक्त लोगों से अपने सारे पैसे वापस करने की मांग की तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने प्रेम सिंह की शिकायत पर फर्जी वीजा लगाकर उसके 14 लाख रुपये हड़पने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में महिला सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें