निर्धारित तिथियों पर होगी एनएचएम की लिखित परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। एनएचएम की लिखित परीक्षा निर्धारित तिथियों पर दोपहर 3 बजे होगी। जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने बताया कि एनएचएम के अंतर्गत विभिन्न पदों के चयन के लिए 16, 20 व 24 अगस्त को जो लिखित परीक्षा सुबह 10 बजे होनी थी, स्थान की कमी के कारण यह परीक्षा निर्धारित तिथियों पर ही एलएनजेपी अस्पताल के नजदीक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर 3 बजे होगी।