चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत 8 सितंबर को
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 8 सितंबर को स्थानीय कोर्ट परिसर में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से अधिक से अधिक लंबित मामलों का मौके पर निपटारा करवाने का प्रयास किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नेहा नौहरिया ने दी है।