फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, 5 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। शाहाबाद-अंबाला जीटी रोड पर रन-वे होटल के सामने दो कारों की टक्कर में एक महिला की मौत और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला की पहचान वीना निवासी बरवाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बरवाला वासी अशोक कुमार अपनी पत्नी वीना, साली रिंपी, बेटे केशव, बेटी सानिया एवं साली की बेटी मानवी को लेकर कार में बरवाला से कुरुक्षेत्र की ओर जा रहा था। जब वह शाहाबाद के रन-वे होटल के पास पहुंचा तो अचानक गलत दिशा से आ रहे एक अन्य कार चालक ने उसके वाहन में टक्कर दे मारी। हादसा में कार सवार सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को आदेश अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने वीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने टक्कर का कारण बने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें