फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मघाती हमले के शिकार हुए लोगों की याद में लगाई छबील

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्मघाती हमले के शिकार हुए लोगों की याद में लगाई छबील
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र । अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में मारे गए लोगों की याद में गुरुद्वारा बैकुंठ धाम ट्रस्ट द्वारा ठंडे मीठे जल की छबील लगाई गई। इस दौरान डीएसपी गुरमेल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि अध्यक्षता शिरोमणि अकाली दल महिला विंग की हरियाणा प्रदेशाध्यक्षा बीबी रविंद्र कौर ने की। सबसे पहले बाबा गुलजार सिंह ने दिवंगत लोगों की आत्मिक शांति के लिए गुरु चरणों में अरदास की और फिर छबील में जल सेवा शुरू की गई। मुख्यातिथि ने कहा कि आतंकवाद इंसानियत का दुश्मन है। बीबी रविंदर कौर ने भारत सरकार से इस मसले पर गंभीरता से कदम उठाने की मांग की। इससे पहले ट्रस्ट के संरक्षक कंवलजीत सिंह अजराना, चेयरमैन लखविंदर सिंह और प्रधान जसबीर सिंह वडै़च ने मुख्यातिथि डीएसपी गुरमेल सिंह का स्वागत किया। कार्यक्रम में रामपाल पाली, गुलजार सिंह सैनी, सुखविंदर सिंह संधू, सुरेंद्र सिंह संधू, कुलविंदर सिंह ढिल्लो, रोबिन राणा, हरविंदर सिंह चीमा, सतनाम सिंह विर्क, परमजीत सिंह विर्क, बाबा तेजपाल सिंह और पूर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें