पिहोवा। प्रदेश सरकार ने पीले व गुलाबी राशन कार्ड पर मिलने वाले सरसों के तेल में वृद्धि करते हुए इसे एक लीटर की बजाय दो लीटर कर दिया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि जून माह से सभी पीले व गुलाबी कार्ड धारकों को एक लीटर की बजाय दो लीटर सरसों का तेल मिलेगा। यह तेल सरकार द्वारा 20 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले कार्ड धारकों को सरकार द्वारा सस्ती दर पर दालें उपलब्ध कराई जाती थी। अब उनके स्थान पर दो लीटर सरसों का तेल दिया जाएगा।