फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा व दमकल कर्मियों ने एस्मा कानून की फूं की प्रतियां ं

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों ने एस्मा के आदेशों की प्रतियां जलाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र, लाडवा।
शहर के पुराना बस अड्डे पर नप, नपा और दमकल कर्मचारियों के साथ सर्व कर्मचारी संघ ने एस्मा कानून की प्रतियां जलाकर विरोध व्यक्त किया। 9 मई से जारी नगर परिषद और पालिकाओं के अलावा दमकल कर्मचारियों की हड़ताल से पूरे जिले की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा है। थानेसर नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई ने बताया कि प्रतिदिन 70 टन कचरा शहर से निकलता है, लेकिन सफाई कर्मचारियों और डंपर चालकों की हड़ताल से छह दिनों से अधिकांश गंदगी और कचरा सड़कों और गलियों में बिखरा पड़ा है। इधर पूरे जिला में कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही और कई जगहों पर एस्मा कानून की प्रतियां जलाकर रोष जताया गया। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन व हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित 108 विभागीय संगठनों ने इस हड़ताल का समर्थन किया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य स्तरीय कमेटी के सदस्य सुभाष गुंसर एवं सर्व कर्मचारी संघ जिला कुरुक्षेत्र के उप प्रधान सुरेश गुढा ने धरने पर पंहुचकर कर्मचारियों द्वारा की जा रही हड़ताल का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द बातचीत के माध्यम से समस्या का समाधान नहीं किया तो उन्हें मजबूरन बड़े आंदोलन की घोषणा करनी पडे़गी। इस अवसर पर जगदीश कुमार प्रधान, नपा सफाई कर्मचारी यूनियन लाडवा, ओम प्रकाश जिला सचिव, जितेंद्र बंसल ऑल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन, प्रवीण कुमार, महिंद्र पाल, धर्मपाल, लेखराज, अभिनव अरोड़ा, नरेश कुमार, सोम प्रकाश, सुनीता देवी, अनीता, लीलावंती, कमला, प्रकाशो व उमा आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

एस्मा की चेतावनी पर भी ड्यूटी पर नहीं लौटे कर्मचारी : नपा सचिव
स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव द्वारा हड़ताल कर रहे कर्मियों पर एस्मा लगाने की चेतावनी के बावजूद सोमवार को लाडवा नपा के 52 सफाई कर्मी व दमकल के 12 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस बारे में जानकारी देते हुए लाडवा नपा के सचिव हरिओम कांबोज ने बताया कि कोई कर्मचारी काम पर नहीं लौटा। उन्होंने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त से 26 अतिरिक्त सफाई कर्मी रखे जाने की अनुमति मांगी गई है। उन्होंने उपदमकल केंद्र के हडताली कर्मचारियों के बारें में बताया कि लाडव उपदमकल में सभी 12 है। कर्मचारी ठेकदार द्वारा रखे गए हैं, जिनका अनुबंध समाप्त हो चुका है, लेकिन सोमवार शाम को प्रधान सचिव ने दमकल के ठेका कर्मचारियों का अनुबंध तीन माह के लिए बढ़ा दिया है। उन्होंने बताया कि न तो उन्हें विभाग से किसी तरह की कार्रवाई करने का कोई पत्र मिला है और न ही किसी कर्मचारी को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

पिहोवा में कर्मचारियों ने फूंकी एस्मा कानून की प्रतियां
पिहोवा। पालिका सफाई कर्मचारी व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सोमवार को मेन चौक पर एस्मा कानून की प्रतियां फूंककर सीएम मनोहर लाल व मंत्री कविता जैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधान राजकुमार ने कहा कि हड़ताल के 6 दिन के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया है। यदि सरकार ने उनकी मांगे जल्द नहीं मानी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा तथा सोनीपत में मंत्री कविता जैन का पुतला फूंकेंगे। उन्होंने बताया कि कर्मचारी नेताओं के आह्वान पर हड़ताल का समय बढ़ा दिया गया है। इस मौके पर बलवान मोर, गुरचरण सिंह, सुभाष चंद, अमरीक सिंह, सुरेंद्र, अजमेर, सतविंद्र सिंह, फकीर चंद, कृष्णा देवी, रानी देवी, महिंद्रो देवी, बाला देवी, केसा राम, राजबीर सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। उधर पालिका सचिव ने बताया कि रविवार को ई-मेल के जरिए उन्हें प्रधान सचिव का पत्र मिला है। रविवार को छुट्टी होने के कारण आदेश नहीं लागू किए जा सकें। अभी तक किसी भी कर्मचारी को निलंबित नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि कल सभी कर्मचारी काम पर लौट आएगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें