बिजली कर्मचारियों ने की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। ऑल हरियाणा पॉवर कारपोरेशन यूनियन की बैठक बिजली बोर्ड कार्यालय के मेन गेट पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान सुभाष चंद ने की। बैठक में बिजली कर्मचारियों और डीसी रेट पर लगे कर्मचारियों की मांगों के साथ ही समस्याओं पर विचार किया गया। साथ ही सरकार से जल्द से जल्द उन्हें पूरा करने की मांग की गई। बैठक के बाद कर्मचारियों ने रोष स्वरूप प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ मांगें पूरी न होने पर नारेबाजी भी की। यूनियन के सचिव जितेंद्र लालर ने कहा कि 23 मार्च से दो दिवसीय 14 वां वार्षिक प्रतिनिधि सम्मेलन कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में होगा। इसमें कर्मचारी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। बैठक में लाडवा की माता बाला सुंदरी के लगने वाले मेले में लगाए जाने वाले वार्षिक भंडारे पर भी चर्चा की। इस अवसर पर सर्कल सचिव राज कुमार ने कहा कि जब तक सरकार कर्मचारियों की मांगों और समस्याओं का समाधान नहीं करती, उनका संघर्ष जारी रहेगा। बैठक के बाद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। बैठक में राज कुमार, जितेंद्र लालर, सुभाष चंद, रामनाथ, पंकज, राहुल, मंजीत, रमेश, राकेश, अशोक सहित आदि ने भाग लिया।