फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह निशानेबाज इंडियन टीम के सेलेक्शन ट्रायल के लिए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के निशानेबाजों ने इंडियन टीम के सेलेक्शन ट्रायल में जगह बनाई है। गुरुकुल के छह निशानेबाजों को इसके लिए चुना गया है। गुरुकुल के शूटिंग कोच बलबीर सिंह ने बताया कि 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 11 दिसंबर से 31 दिसंबर तक केरल में चल रही है। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल के छह निशानेबाज तरुण, परमजीत, मुकुल, रितेश, जतिन, आशीष, चिराग ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए सेलेक्शन ट्रायल इंडियन टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन

गुरुकुल के प्रधान कुलवंत सिंह सैनी, निदेशक और प्राचार्य कर्नल अरुण दत्ता, सह-प्राचार्य शमशेर सिंह ने इस उपलब्धि पर सभी निशानेबाजों और शूटिंग कोच बलबीर सिंह को मिठाई खिलाकर बधाई दी। गुरुकुल के संरक्षक और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने भी इस उपलब्धि पर समस्त गुरुकुल परिवार को दूरभाष पर शुभकामनाएं दीं। सैनी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि गुरुकुल के निशानेबाज ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडियन टीम का हिस्सा बनेंगे। देश-दुनिया में भारत के साथ गुरुकुल कुरुक्षेत्र और अपने माता-पिता का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि कोच बलबीर सिंह पूरी लगन और मेहनत से निशानेबाजों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में ये निशानेबाज निश्चित तौर पर सफलता के नए आयाम स्थापित करने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें