फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 से 15 नवंबर तक चलेगी राज्यस्तरीय सिविल सर्विसस प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय सिविल सर्विसस प्रतियोगिताएं 13 नवंबर से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
राज्यस्तरीय सिविल सर्विसस प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 से 15 नवंबर 2017 तक राज्य के विभिन्न जिलों में कराया जा रहा हैं। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन कराया जाएगा। ये जानकारी शुक्रवार को जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राकेश रावत ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 से 15 नवंबर 2017 तक कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्यस्तरीय सिविल सर्विसस प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल, चेस, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, लॉन टेनिस का आयोजन रोहतक जिले में, पावर लिफ्टिंग, फुटबाल, वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन यमुनानगर जिले में, कबड्डी व रेसलिंग का आयोजन पानीपत जिले में, क्रिकेट, टेबल टेनिस, ब्रिज का आयोजन रेवाड़ी जिले में, हॉकी, कैरम, बास्केटबाल का आयोजन सिरसा जिले में 13 से 15 नवंबर 2017 तक करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के लिए 6 नवंबर 2017 को द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में प्रात: 9 बजे से ट्रायल लिए जाएंगे। जिला कुरुक्षेत्र के सरकारी विभागों में कार्यरत नियमित कर्मचारी ही इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें