फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने 17 लाख के विकास कार्यों का किया उद्दघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव यारी के सरपंच सहित सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल
विज्ञापन

फोटो-8
शाहाबाद। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने सोमवार को गांव यारी में करीब 17 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि गांव यारी को विकास के लिए 28 लाख 25 हजार की राशि दी जा चुकी है और आगे भी विकास की गति इसी तरह से जारी रहेगी। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर गांव में व्यायामशाला, गांव की फिरनी, गुरुद्वारा की गली के निर्माण की घोषणा की।
बेदी ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र में 14 नई सड़कों का निर्माण व रिपेयर कार्य चल रहा है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री कृष्ण की कार्यशैली से प्रसन्न होकर यारी की सरपंच मनजीत कौर व उनके पति श्याम लाल सहित विक्रमचंद, राजकुमार, दर्शन लाल, अनुज कुमार, गुलशन कुमार, जसबीर सिंह, तेजपाल, राजेंद्र सिंह, करनैल सिंह, सतीश कुमार, बलदेव राज व गुरमेज सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में शामिल सभी का राज्यमंत्री कृष्ण ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाता है। इसके अलावा कर्णराज सिंह तूर, सरपंच विक्रम अटवान, अमरजीत सिंह डांगी व रामकुमार यारा ने भी जनसभा को संबोधित किया। मंच का संचालन कर्णराज सिंह तूर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाले के निर्माण का किया औचक निरीक्षण
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने अनाज मंडी में 6 करोड़ 2 लाख की लागत से निर्माणाधीन नाले का औचक निरीक्षण भी किया। राज्यमंत्री ने ठेकेदार को इस निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। इस अवसर पर कर्णराज सिंह तूर, सरपंच विक्रम अटवान, अरुण कंसल, लोक संपर्क विभाग से कृष्ण लाल, अमरजीत सिंह डांगी, नीटू राणा, सरपंच मनजीत कौर, श्याम लाल यारी, सिमरण झरौली, अनुज कुमार, मुलख राज गुंबर, रामकुमार यारा, मुलख राज गुंबर, बलविन्द्र खरींडवा, विकास राणा, अमरजीत सिंह डांगी, पंचायती राज एसडीओ जिले सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें