फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभक्ति के रंग में डूबा मैक का सभागार, प्रस्तुतियों ने जगाया जोश

विज्ञापन
विज्ञापन
-देशभक्ति के रंग में डूबा मैक का सभागार, प्रस्तुतियों ने जगाया जोश
विज्ञापन

-ऐ मेरे वतन के लोगो जरा आंख में भरलो पानी गीत ने किया भावुक
-कला के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि देना सराहनीय प्रयास है- उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम के दौरान ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भरलो पानी... गीत की प्रस्तुति से दर्शकगण भावुक हो गये। यह कार्यक्रम हरियाणा स्वर्ण जयंती वर्ष के दौरान हरियाणा कला परिषद् मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर की भरतमुनि रंगशाला में गीत एवं नाटक प्रभाग सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मैक के संयुक्त रुप से आयोजित किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के विभागीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति हरियाणा के लोक कलाकारों की रही। शिवशक्ति कला मंच द्वारा देशभक्ति रागनियों के द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया। उसके बाद हरियाणवी लोक नृत्यों ने खूब धमाल मचाई। गीत एवं नाटक प्रभाग के विभागीय कलाकारों ने देशभक्ति गीतों के द्वारा भरपूर वाहवाही लूटी। वंदे मात्रम गीत के माध्यम से कलाकारों ने सभागार में देशभक्ति का रस घोल दिया। उसके बाद महिला कलाकारों द्वारा अपनी मधुर आवाज में गाए गए गीत ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भरलो पानी गीत के माध्यम से अतिथियों सहित सभी दर्शकों की आखें नम कर दी। एक के बाद एक उम्दा प्रस्तुति ने कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। कार्यक्रम में 1857 से वर्तमान तक देश के वीर सिपाहियों के बलिदान को पर्दे पर प्रदर्शित कर सेनानियों की याद दिलाई। गीतों के साथ-साथ मंच पर किए जा रहे नृत्य भी कार्यक्रम में चार-चांद लगा रहे थे। भास्कर जोशी द्वारा तैयार करवाई गई सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मन मोहा। देशभक्ति गीतों के साथ-साथ सभागार में भारत माता की जय, वंदे मात्रम आदि नारे भी गूंजते रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यअतिथि सुमेधा कटारियों ने अपने संबोधन में कहा कि कला के माध्यम से शहीदों को याद करना वास्तव में सराहनीय है। देश के वीरों की गाथा को जन-जन तक पहुंचाकर देशभक्ति की अलख जगाने का प्रयास अपने आप में अनूठा है। उपायुक्त ने सभी कलाकारों को सफल प्रस्तुतिकरण के लिए बधाई भी दी। समापन अवसर पर सहनिदेशिका चित्रा शर्मा ने मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के अधिकारियों सहित सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद् के उपाध्यक्ष सुदेश शर्मा, मुख्य सलाहकार महेश जोशी, मैक के मुख्य सलाहकार संजय भसीन, केयू के संगीत एवं नृत्य विभागाध्यक्षा शुचिस्मिता शर्मा तथा धरोहर क्यूरेटर महासिंह पुनिया मौजूद रहे।
ष्टद्यद्बष्द्म द्धद्गह्म्द्ग ह्लश क्रद्गश्चद्य4, क्रद्गश्चद्य4 ह्लश ड्डद्यद्य, शह्म् स्नशह्म्2ड्डह्म्स्र
14.5 त्रक्च (96त्न) शद्घ 15 त्रक्च ह्वह्यद्गस्र
रूड्डठ्ठड्डद्दद्ग
ज्ञद्गह्म्द्वह्य - क्कह्म्द्ब1ड्डष्4
रुड्डह्यह्ल ड्डष्ष्शह्वठ्ठह्ल ड्डष्ह्लद्ब1द्बह्ल4: 2 द्धशह्वह्म्ह्य ड्डद्दश
ष्ठद्गह्लड्डद्बद्यह्य
82 द्वशह्म्द्ग
द्वह्वद्यह्लद्ब ड्डह्म्ह्ल ष्ह्वद्यह्लह्वह्म्ड्डद्य ष्द्गठ्ठह्लह्म्द्ग%ह्य श्चह्म्शद्घद्बद्यद्ग श्चद्धशह्लश
द्वह्वद्यह्लद्ब ड्डह्म्ह्ल ष्ह्वद्यह्लह्वह्म्ड्डद्य ष्द्गठ्ठह्लह्म्द्ग
द्धद्मश्चद्वड्डष्ष्द्मद्मह्म्ञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व
क्रद्गष्द्गठ्ठह्ल श्चद्धशह्लशह्य
ङ्कद्बद्ग2 श्चद्धशह्लश द्बठ्ठ द्वद्गह्यह्यड्डद्दद्ग
ङ्कद्बद्ग2 श्चद्धशह्लश द्बठ्ठ द्वद्गह्यह्यड्डद्दद्ग
ङ्कद्बद्ग2 श्चद्धशह्लश द्बठ्ठ द्वद्गह्यह्यड्डद्दद्ग
स्द्धश2 स्रद्गह्लड्डद्बद्यह्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें