फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदल कर नगदी निकालने के दो मामलें दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली और शाहाबाद में दो एटीएम उपभोक्ताओं के खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकालकर ठगी करने का मामला सामनेे आया है। उपरोक्त दोनों प्रकरणों में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह में यह कुरुक्षेत्र में तीसरी घटना हुई है। इससे पहले सेक्टर 13 पंचायत भवन के निकट एटीएम सेंटर पर दो युवकों ने एक उपभोक्ता के खाते से पैसे निकाले थे। अभी उक्त घटना में शामिल आपराधिक तत्व पुलिस की गिरफ्त में भी नहीं आए थे कि इसके बाद पिपली और शाहाबाद में एटीएम बैंक उपभोक्ताओं के साथ ठगी की वारदातें हो गई।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर पुलिस ने एटीएम सेंटर के भीतर हुई हेराफेरी का मामला दर्ज किया गया। इस बारे पुलिस को दी अपनी शिकायत में सतीश कुमार पुत्र विराट चंद वासी नजदीक देवी मंदिर पिपली ने बताया कि दिनांक 24 जुलाई को जब शिकायतकर्ता एटीएम से पैसे निकलवाने के गया था। इस दौरान शिकायतकर्ता के पीछे से दो अज्ञात लड़के आये और उसका एटीएम कार्ड बदल कर खाते से एक लाख रूपये निकाल लिये। थाना सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
एक अन्य मामले में थाना शाहाबाद मे पुलिस को शिकायत में शेखपुर वासी राजेंद्र कुमार पुत्र जगदीश चंद ने बताया कि उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात फोन आया और बैंक कर्मी बनकर शिकायतकर्ता से एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछा था। इसके बाद शिकायत खाते से 46498 रुपये निकाल लिये। यहां खास बात यह भी है कि पुलिस और बैंक प्रबंधन द्वारा दी गई चेतावनी के प्रति एटीएम उपभोक्ता सचेत नहीं है। यही कारण हैं कि जागरूकता के अभाव और लापरवाही के कारण ऐसी वारदातें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें