कुरुक्षेत्र। संत कबीर जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कबीर मंदिर सन्नहित सरोवर में सर्व समाज कल्याण सेवा समिति तथा कबीर पंथ सुधार सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भगवान दास कबीर पंथी विधायक नीलोखेड़ी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सविता कबीर पंथी समाज सेविका नीलोखेड़ी करनाल मौजूद रहेंगे। रक्तदान शिविर की अध्यक्षता सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सैनी करेंगे। यह जानकारी रामेश्वर सैनी व ओम प्रकाश ने संयुक्त रूप से दी।