फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 41724 परीक्षार्थियों के लिए बनाए 41 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए जिला परिषद सीईओ शंभू राठी को नोडल अधिकारी और सीटीएम आशीष कुमार को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया। कंट्रोल रूम में संपर्क करने के लिए दूरभाष नंबर 01744220017 स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए 41 केंद्रों को चार कलस्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक क्लस्टर स्तर पर एससीएच को समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है।
पहले क्लस्टर में एसडीएम पिहोवा को 12 परीक्षा केंद्रों के लिए, दूसरे कलस्टर में एसडीएम लाडवा को 13 परीक्षा केंद्रों के लिए, तीसरी क्लस्टर में एसडीएम शाहाबाद को 10 परीक्षा केंद्रों के लिए और चौथे कलस्टर में डीएमसी को छह परीक्षा केंद्रों के लिए समन्वयक अधिकारी नियुक्त किया गया है। 26 और 27 जुलाई को दो-दो सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चारों सत्रों में 41724 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि दिव्यांग परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था एसडीएम पिहोवा और परीक्षार्थियों के ठहरने की व्यवस्था की जिम्मेदारी एसडीएम शाहाबाद को सौंपी गई है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक डयूटी मजिस्ट्रेट कम फलाइंग स्क्वाड अधिकारी एवं पेपर डिस्ट्रीब्यूटर और एक-एक सहायक अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें