फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में 96 विश्वविद्यालयों के 400 खिलाड़ी आज से चार दिन साधेंगे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का आयोजन पांच से आठ फरवरी के बीच होगा, जिसमें 96 विश्वविद्यालयों के 400 खिलाड़ी निशाना साधेंगे। कुवि परिसर में खिलाड़ियों ने आना शुरू कर दिया है और ऑल इंडिया स्तर पर प्रदर्शन करने को लेकर खिलाड़ियों में भी उत्साह की लहर है। पांच फरवरी को पूरा दिन खिलाड़ियों के पंजीकरण होने के पश्चात चैंपियनशिप का शुभारंभ शाम चार बजे मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव डॉ. बलजीत सिंह सेखों द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में कंप्यूटरीकृत शूटिंग लक्ष्यों का उपयोग करते हुए अत्यंत सटीकता के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न विश्वविद्यालयों की कुल 12 टीमों और 24 व्यक्तिगत खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में नॉर्थ ईस्ट जोन और साउथ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने अपनी योग्यता साबित करके ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालिफाई किया है। उन्होंने बताया कि पुरुष और महिला दोनों श्रेणियों में कुवि का प्रतिनिधित्व 16 कुशल खिलाड़ी कर रहे हैं। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में क्वालिफाई करने वाली प्रत्येक स्पर्धा में शीर्ष 12 टीमें 18 से 29 फरवरी को असम में होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें