फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: देश के 31 एनआईटी के 400 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, पुरुष वर्ग की 20 और महिला वर्ग की 15 टीमें लेंगी हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में ऑल इंडिया इंटर एनआईटी वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को होगा, जिसका आयोजन एक से तीन मार्च के बीच होगा। प्रतियोगिता में देशभर की 31 एनआईटी के करीब 400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम दिखाएंगे, जिसमें पुरुष वर्ग की 20 और महिला वर्ग की 15 टीमें हिस्सा लेंगी। शारीरिक शिक्षा और खेल के इंचार्ज प्रो. डॉ. पीसी तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले ऑल इंडिया इंटर एनआईटी वॉलीबाॅल प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें कड़ी प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से प्रदर्शन करेगी और यह सभी एनआईटी के बीच मैत्री संबंध को बढ़ावा देगा। फाइनल मैच तीन मार्च को शाम चार बजे खेला जाएगा। उसके बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। खेल अधिकारी शाहुबद्दीन ने बताया कि वीरवार को टीमों ने एनआईटी परिसर में आना शुरू किया। खिलाड़ियों के रहने व खाने का बंदोबस्त हॉस्टल में ही किया गया है। खिलाड़ियों ने रिहर्सल करनी शुरू कर दी है और प्रशासन की ओर से भी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। पहला मैच एक मार्च को आठ बजे खेला जाएगा। प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र की पुरुष और महिला टीम भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें