फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 40 प्रशिक्षण केंद्रों से बदली 700 महिलाओं की जिंदगी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महिला अध्ययन शोध केंद्र केयू। संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 700 महिलाओं को हुनर देकर आत्मनिर्भर बनाने में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का महिला अध्ययन शोध केंद्र अहम भूमिका निभा रहा है। केंद्र की ओर से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और कंप्यूटर जैसे कौशल सिखाए जा रहे हैं जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि केंद्र की ओर से नई शिक्षा नीति के अनुरूप एमए (वूमेन स्टडीज) और पीजी डिप्लोमा जैसे नियमित पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को लैंगिक मुद्दों की गहन समझ प्रदान की जाती है। केंद्र का उद्देश्य केवल अकादमिक शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि समाज में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाना भी है।
महिला अध्ययन शोध केंद्र महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में निरंतर प्रभावी कार्य कर रहा है। वर्ष 1989 में स्थापित यह केंद्र पिछले लगभग 36 वर्षों से शिक्षण, शोध, प्रशिक्षण और विस्तार गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

केंद्र ने शोध में भी बनाई पहचान

केंद्र की निदेशिका प्रो. वनिता ढींगरा ने कहा कि शोध के क्षेत्र में भी केंद्र ने अपनी अलग पहचान स्थापित की है। विभिन्न संस्थानों के सहयोग से कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूकता, विज्ञान के क्षेत्र में महिला शोधार्थियों की चुनौतियां, जेंडर ऑडिट और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के मूल्यांकन जैसे विषयों पर अध्ययन किए गए हैं। केंद्र विद्यार्थियों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण महिलाओं के लिए नेतृत्व विकास, उद्यमिता कौशल, वित्तीय साक्षरता, कानूनी जागरूकता, साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य व पोषण जैसे विषयों पर नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता है।

40 से अधिक प्रशिक्षण केंद्र संचालित

प्रो. वनिता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण जागरूकता अभियान, स्तन व सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन के सहयोग से संचालित स्वावलंबन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क सिलाई, कढ़ाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक 40 से अधिक प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें