फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 40 जगह टीम को मिले लार्वा, नोटिस जारी

Thu, 18 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
mosquitoe - फोटो : getty images
विज्ञापन
मानसून के बढ़ने के साथ ही मलेरिया के लार्वा की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जहां एक माह पहले जिले में केवल 21 ही केस लार्वा के मिले थे वहीं अब ये बढ़कर 40 तक पहुंच गए है। मलेरिया रोधी टीम को जिले में लगातार लार्वा मिल रहा है। गांव, जोहड़ के साथ-साथ सरकारी संस्थाओं के परिसरों में लार्वा मिल रहे हैं।
विज्ञापन


मलेरिया रोधी टीम ने इन संस्थाओं के प्रतिनिधि व संबंधित अधिकारियों को 48 घंटे का नोटिस जारी किया है। जिसमें लिखा गया है कि आपके संस्थान के परिसर में मलेरिया का लार्वा मिला है अगर 48 घंटे के बाद भी इस परिसर में टीम को दुबारा लार्वा मिलता है तो विभाग आपके संस्थान पर 200 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक का चालान कर सकती है।

विभाग की मलेरिया रोधी टीम ने इनमें से मुख्यत: रोडवेज डिपो के जीएम को वर्कशॉप में रखे टायरों में, एसएमओ सीएचसी पिहोवा परिसर में, एसएमओ सीएचसी लाडवा परिसर में, प्रिंसिपल सरकारी स्कूल अमीन को परिसर में, प्रिंसिपल सरकारी स्कूल भिवानी खेड़ा को परिसर में लार्वा मिलने पर नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी कर रहे जागरूक
जिला मलेरिया रोधी टीम सदस्य/एपीडिमियोलॉजिस्ट डा. बिंदु राय के अनुसार जिला रेपिड रिस्पॉस टीम मलेरिया जिला भर में मलेरिया के लार्वा से निपट रही है। इसके लिए इस बार आमजन को सचेत करने के लिए सोशल मीडिया पर भी जागरूकता फैलाई जा रही है। बकायदा इसके लिए मलेरिया टीम ने एक फेसबुक पेज भी बनाया है। इसमें कोई भी डीएचएसडॉटडीएमओकेआरके एटदीरेट एचआरवाईडॉटएनआईसीडॉटइन पर लॉग इन कर सकते है।

अब तक यहां मिला है मलेरिया का लार्वा
महामारी ज्ञात कर्ता अधिकारी ने बताया कि गांव झंासा, इस्माईलाबाद, थानेसर सेक्टर 2, दुर्गानगर, ठोल शांति नगर व खरौली, गांव दबखेड़ी, शाहाबाद सेक्टर 4, मॉडल टाउन, गांव गुढा, लाडवा वार्ड नं 6 में सहित जिला में कुल 40 जगहों पर विभाग की टीम को लार्वा मिला है।

ये रखे सावधानियां
घरों में चल रहे कूलर के पानी के सप्ताह के बाद साफ करते रहे, खाली बर्तनों में पानी जमा न होने दें, रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, रात के समय पूरी बाजू की कमीज पहने कर सोएं, अगर दो दिन से बुखार है तो ब्लड जांच जरूर कराएं, जहां कहीं भी पानी जमा दिखे तो वहां पर काला तेल जरूर डाल दें इससे मलेरिया का लार्वा नहीं पनपेगा, स्कूल में जा रहे बच्चों को पूरी बाजू की कमीज व पेंट पहने, बोतलों में रखें मनीप्लांट को लगातार साफ करते रहे, छतों पर रखे सामानों की दो दिन बाद जांच करते रहे, लार्वा मिलने की सूरत में कूलर में काला तेल, मिट्टी का तेल या फिर एंटी लार्वा एंजेट का स्प्रे करें।

इन जगह हो चुका है दवा का स्प्रे
जिले में मलेरिया के लार्वा को रोकने के लिए विभाग की टीम ने लघु सचिवालय, जिला के सरकारी स्कूल, सरकारी विभाग, गांवों के 138 जलाशयों में गंबुजिया मछली का प्रयोग किया जा चुका है।
विज्ञापन

मलेरिया पर सावधानी रखना ही अत्यधिक बचाव है। किसी को भी मलेरिया का लार्वा दिखे तो सिविल अस्पताल की तैनात मलेरिया रैपिड टीम को जानकारी दे सकते हैं।
- डॉ. के के शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें