फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाईयों को कनाड़ा भेजने के नाम पर 40 लाख ठगने वाला अरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सगे भाईयों को कनाडा भेजने के नाम पर 40 लाख ठगे, आरोपी काबू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। दो सगे भाईयों को कनाड़ा भेजने के सपने दिखाकर 40 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए पंचकूला में एक किराये के मकान में रह रहा था, जहां पुलिस रेड कर आरोपी को काबू कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

12 दिसंबर 2018 को अनिल कुमार पुत्र प्रसोतम दास वासी गोलपुरा हाल निवासी नजदीक नई अनाजमंडी शाहबाद ने थाना शाहबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि बलवंत और उसकी पत्नी वासीयान सेक्टर-19 पंचकूला दोनों युवक व युवतियों को विदेश भेजने और वहां पर काम दिलवाने का काम करते हैं। इन दोनों का मेरे घर काफी समय ने आना जाना भी है। इन्होंने मेरे दोनों लड़कों को कनाडा भेजने के लिए कई बार जोर डाला। आरोपियों ने कहा कि वह उसके दोनो लड़कों को कनाडा का वीजा दिलवाकर वहां नौकरी लगवाकर सेटल्ड करवा देंगें। जिसके बदले में आरोपियों ने 50 लाख रुपये की मांग की। वह उसकी बातों में आ गया और आरोपियों को 40 लाख रुपये नकद दे दिये। जिस पर आरोपियों ने कहा कि तीन महीने मे तुम्हारे लड़कों का कनाडा का वीजा लगवाकर वहां सैटल करवा देंगे और बकाया 10 लाख रुपये उससे बाद में देने होंगे। कुछ दिन बीत जाने पर मुझे पता चला की वे लोगों को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। जब उसने अपने 40 लाख रुपये वापस मांगे तो वह उन्होंने उसको तीन चैक 21 जुलाई 2018 को दिए। जब उसने तीनों चैकों को बैंक मे लगाया तो तीनो चैक बाउंस हो गये। उसके बाद जब भी वह उनसे अपने रुपये लेने के जाता था तो वह उसको जान से मारने की धमकियां देते और 40 लाख रुपये भूल जाने को कहते। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुुरू कर दी थी। जांच के दौरान एसआई वेद प्रकाश ने कई बार आरोपी के घर पर रेड की, लेकिन वह गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपता फिर रहा था। एसआई वेद प्रकाश को गुप्त सूचना मिली की बलवंत सिंह अपना मकान किसी को किराये पर देकर खुद गोबिंद नगर पंचकूला में रह रहा है। पुलिस की टीम ने बलवंत सिंह को उसके किराए के मकान से गिरफ्तार कर लिया। मामले में जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें