फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीस भेजने के नाम पर साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी करने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीस भेजने के नाम साढ़े चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मुनीष कुमार निवासी टैगोर नगर को एक दिन के रिमांड पर लिया है। मुनीष इस समय नवीन नगर लुधियाना पंजाब में रह रहा था। मामले में पुलिस 13 दिसंबर को आरोपी सोनू निवासी गांव चुहड माजरा कैथल को गिरफ्तार करके रिमांड के दौरान 70 हजार रुपये व शिकायतकर्ता का पासपोर्ट बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि 6 सितंबर 2020 को विश्वजीत निवासी सेक्टर 7 अर्बन इस्टेट ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि आरोपी सोनू व प्रीत सिंह वासी लुधियाना से उसकी मुलाकात जनवरी 2020 में उसके मामा के घर गांव चुहड माजरा में हुई थी। आरोपियों ने उसे बताया था कि वह उसे ग्रीस भेजकर नौकरी लगवा देगे। इस एवज में नौ लाख रुपये की मांगे और आधी रकम एडवांस देने की बात तय की। 6 फरवरी 2020 को उसके भाई ने अपने खाते से डेढ़ लाख रुपये मुनीष के खाते में भेजे थे।
दो दिन बाद को आरोपी सोनू कुरुक्षेत्र में अनाज मंडी से उसके भाई की दुकान पर आकर तीन लाख रुपये लेकर गया था। तीन दिन बाद उन्होंने उसे फोन पर बताया कि उसका अजरबैजान का वीजा आ गया है। आरोपियों ने उसे सर्बिया तक की टिकट भेजी थी। आरोपियों ने उसे अजरबैजान पहुंचा दिया। नकली दस्तावेज के कारण वहां उसे जेल जाना पड़ा। 21 फरवरी 2020 को उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। इस बारे जब वह आरोपी प्रीत सिंह, मनीष व सोनू से लुधियाना में मिला और अपने पैसे की मांग की। आरोपियों ने न उसके पैसे लौटाए और न ही वीजा लगवाया। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू को गिरफ्तार करके 70 हजार व पासपोर्ट बरामद करके जेल भेज दिया था। अब पुलिस ने दूसरे आरोपी मुनीष को गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें