कुरुक्षेत्र। पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में रविवार को वात्सल्य वाटिका के 105 वंचित विद्यार्थियों हेतु थ्रीडी फिल्म शो, तारामंडल शो एवं प्रयोगात्मक विज्ञान व्याख्यान आयोजित किया गया। इसके अतिरिक्त इन सभी बच्चों को विज्ञान दीर्घाओं का गाइडिड गैलरी टूर भी दिया गया। इन सभी विद्यार्थियों ने पैनोरमा हाॅल तथा तितली उद्यान का भ्रमण भी किया। सभी विद्यार्थियों को अंत में केंद्र की तरफ से अल्पाहार भी वितरित किया गया।
केंद्र के शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार दास ने बताया कि केंद्र वंचित बच्चों को मुख्य धारा में शामिल करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित करता है। इसके अतिरिक्त केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी मुख्य धारा में शामिल करने के लिए तथा उनमें छिपी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने एवं उनमें वैज्ञानिक दृष्टि कोण उत्पन्न करने के लिए भी समय-समय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करता है।