फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एडीए परीक्षा के लिए 38 केंद्र बने केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 163

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा लोक सेवा आयोग की सहायक जिला न्यायवादी (एडीए) परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह परीक्षा पांच जुलाई को आयोजित होगी। जिले के 38 केंद्रों पर 10,620 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और नकल रहित बनाने के लिए जिम्मेदारियां तय की हैं। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नोडल अधिकारी नियुक्त हुए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 लागू रहेगी। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और पिपली चौक पर यातायात के लिए विशेष पुलिस ड्यूटी लगेगी। बिजली और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सुबह सात बजे से विशेष बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें