कुरुक्षेत्र। कंपनी कर्मी के मोबाइल में एनी डेस्क एप इंस्टॉल करवाकर जालसाज ने 3.66 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। कर्मी ने क्रेडिट कार्ड के लिए गूगल से नंबर निकाल कर कॉल किया था। उसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता को अपनी बातों में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया।
थाना सदर थानेसर गुरमीत सिंह हाल किराएदार उमरी ने बताया कि वह टेलिकॉम कंपनी में काम करता है। उसने एक बैंक से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया हुआ था। कार्ड की जानकारी लेने के लिए उसने गूगल से कोरियर कंपनी का नंबर निकाल उस पर कॉल की थी, जिसमें उस व्यक्ति ने उसे बताया कि उसका कार्ड होल्ड है। उसे दोबारा से आवेदन करना पड़ेगा। इस पर उस व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर एक लिंक भेजकर उसे खोलने के बाद पांच रुपये भेजे के लिए कहा था, मगर उसके खाते से पैसे नहीं गए। इस पर आरोपी ने उसके मोबाइल पर एनी डेस्क एप इंस्टॉल करवा दी। आरोपी ने बातों ही बातों में उससे ओटीपी लेकर खाते से तीन लाख 66 हजार रुपये निकाल लिए। मैसेज आते ही उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद