फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे छठ व्रती

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छठ पर्व पर पूजा अर्चना करती महिलाएं। स्वयं - फोटो : सफेदाबाद में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दुर्घटना के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। चार दिन तक चलने वाले सूर्य की उपासना के छठ महापर्व की शुरुआत शनिवार को नहाय खाय के साथ हुई। इसके दूसरे दिन रविवार को भी धूम रही। गुड़ की खीर बनाकर व्रतियों ने खरना मनाया।
विज्ञापन

कार्तिक शुक्ल पंचमी रविवार को रवि योग एवं सर्वार्थ सिद्धि में लोहंडा (खरना) में व्रतियों ने पूरे दिन का उपवास कर शाम में पूजा कर प्रसाद ग्रहण किया। पर्व के चलते हर ओर श्रद्धा और आस्था के रंग नजर आए। आज श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे।
कथावाचक अनिल शास्त्री ने बताया कि छठ पर्व में खरना का दिन अत्यंत विशेष माना जाता है, क्योंकि इसी दिन से 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। यह दिन शारीरिक और मानसिक पवित्रता प्राप्त करने का प्रतीक माना गया है। खरना के दौरान व्रती अपने मन, विचार और कर्म को शुद्ध करने का प्रयास करते हैं ताकि आने वाले कठोर व्रत के लिए पूर्ण तैयार हो सकें।
विज्ञापन

खरना में गुड़ की खीर बनाने की परंपरा

इस दिन बनाए गए प्रसाद को परिवार और अन्य लोगों के साथ साझा किया जाता है। खरना में गुड़ की खीर बनाने की परंपरा है। यह प्रसाद चावल, दूध और गुड़ से बनाया जाता है। इसके साथ, गेहूं के आटे की रोटी या पूरी भी बनाई जाती है। पहले यह प्रसाद सूर्यदेव और छठी मैया को अर्पित किया जाता है। उसके बाद व्रती इसे ग्रहण करते हैं। इसी प्रसाद का सेवन करने के बाद ही 36 घंटे का कठोर निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया जाएगा।

छठी मैया के घर में आगमन की मान्यता

पूर्वांचल समाज महासभा हरियाणा के प्रधान संतोष पासवान ने बताया कि मान्यता है कि खरना के दिन ही छठी मैया का घर में आगमन होता है। छठ पूजा व्रत लगातार 36 घंटों तक चलता है जोकि कठिन निर्जला व्रत है। यह मुख्य रूप से स्त्रियों की ओर से रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से संतान और परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

कुरुक्षेत्र। छठ पर्व पर पूजा अर्चना करती महिलाएं। स्वयं- फोटो : सफेदाबाद में लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दुर्घटना के बाद जमा भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें