फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑनलाइन टास्क पूरा करने के नाम पर 3.50 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। साइबर ठगों ने कंप्यूटर टीचर को अपना निशाना बनाते हुए साढ़े तीन लाख से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया है। टीचर ने पार्ट टाइम काम के लिए फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसके बाद उन्होंने दिए गए लिंक के माध्यम से उनको टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जोड़ा। वहां पर उन्हें शुरू में कुछ रुपये लेकर टास्क दिया गया व टास्क पूरा करने पर कमीशन के साथ पैसा वापस दिया गया। रकम जांचने के लिए टीचर ने बैंक में ट्रांसफर करके भी देखा जिसमें पूरा पैसा उनके बैंक अकाउंट में आ गया।
विज्ञापन

उसे पूरी तरह झांसे में लेने के बाद ठगों ने अलग-अलग किश्तों में उनके साथ तीन लाख 52 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद शुगर मिल के मकान नंबर तीन में रहने वाली सीमा गुप्ता ने बताया कि जुलाई माह में उन्होंने फेसबुक पर पार्ट टाइम नौकरी के लिए एक विज्ञापन देखा जिस पर क्लिक करते ही उनको टेलीग्राम के दो ग्रुपों में जोड़ा गया। वहां उन्हें ऑनलाइन टास्क पूरा करने को बोला जिसके बदले में अच्छे रुपये कमाने का लालच दिया गया और एक लिंक भेजकर उनका पंजीकरण करवाया गया। उन्हें एक आईडी व वॉलेट बनाकर दिया गया जिसका प्रयोग टास्क को पूरा करने के लिए रुपये जोड़ने व निकालने के लिए करने को कहा गया।
अपने साथ हुई ठगी का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। साइबर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साइबर थाना प्रभारी महेश कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों के बैंक खातों को ट्रेस कर रही है। उनके कुछ खाते फ्रीज करवा दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर उनसे हड़पी गई रकम बरामद की जाएगी और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें