फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 350 करोड़ की एलिवेटेड रेलवे ट्रैक परियोजना नवंबर तक होगी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में निर्माणाधीन एलिवेटेड रेल ट्रैक परियोजना का निर्माण कार्य नवंबर तक पूरा किया जाएगा। इस परियोजना पर केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से लगभग 350 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर मेंं कर सकते हैं। इस परियोजना पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी चर्चा की है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गत देर सायं यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेलवे एलिवेटेड ट्रैक उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। शहर में थर्ड गेट और झांसा रोड पर बनने वाले आरओबी और कई जगहों पर अंडरपास को रुकवाकर शहर के पांच रेलवे फाटकों से निजात देने के लिए रेलवे एलिवेटेड ट्रैक की एक परियोजना तैयार की। परियोजना को तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के समक्ष रखा। उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर अपनी सहमति व्यक्त की और बकायदा इस परियोजना का छोटे रेलवे स्टेशन पर शिलान्यास भी किया।
उन्होंने कहा कि तकनीकी कारणों और अन्य प्रशासनिक विषयों के कारण रेलवे एलिवेटेड ट्रैक परियोजना निर्धारित समय अवधि में पूरी नहीं हो पाई और अब पुराने रेलवे स्टेशन पर भी एक भव्य रेलवे स्टेशन बनाने के विषय को जोड़ा गया है। इस प्रोजेक्ट पर रेलवे के अधिकारियों ने जानकारी भी दी है कि अब इस परियोजना को पूरा करने में लगभग 350 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो जाएगा। इस ट्रैक पर ट्रायल रन सहित अन्य तकनीकी विषयों की औपचारिकताओं को भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें