फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकान को निशाना बना 35 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। मेन चौक पर स्थित दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और 35 हजार की नकदी व एटीएम कार्ड चुरा ले गए। अश्वनी भाटिया ने बताया कि वह रात को किराना की दुकान बंद कर गया था। सुबह फिर दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच की तो पीछे की दीवार तोड़ी हुई थी तो गल्ले से उक्त नकदी व एटीएम कार्ड गायब था। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन





निर्माणाधीन मकान से हजारों का सामान चोरी

कुरुक्षेत्र। मॉडल टाउन में एक निर्माणाधीन मकान से हजारों का सामान चोरी कर लिया गया। बलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे मॉडल टाउन में मकान बना रहे हैं, जहां से सभी सामान की देखरेख के बाद गत देर रात अपने दूसरे घर गए थे। सुबह वहां आए तो पानी सप्लाई की मोटर, तार, फिटिंग की तार व अन्य सामान गायब मिला। यह देख वह हैरान रह गया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है।




पीर मजार को ही बना लिया निशाना

पिहोवा। सारसा गांव में खेतों में बनाए पीर मजार से ही हजारों के सामान की चोरी कर ली गई। जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने खेतों में अस्तबली पीर का स्थान बनाया हुआ है। 20 अगस्त को वह पूजा करने के उपरांत रात नौ बजे घर चला गया। अगले दिन सुबह फिर वहां आया तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। वहां से इन्वर्टर, बैटरी, झूमर, दो हजार की माला व अन्य सामान गायब मिला। यह घटना रात एक बजकर 10 मिनट पर हुई, जो वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि इस घटना को अंजाम दो लोगों ने दिया है। अभी तक वे अपने स्तर पर आरोपियों की तलाश करते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन






दुकान की दीवार तोड़ मोबाइल व नकदी ले उड़े चोर

कुरुक्षेत्र। उमरी चौक पर स्थित एक दुकान की दीवार तोड़कर चोर नए मोबाइल व नकदी चुरा ले गए। संजीव कुमार ने बताया कि उन्होंने उमरी चौक पर दुकान की हुई है, जहां चोरों ने रात के समय पीछे की दीवार तोड़ ली और दुकान से तीन नए मोबाइल व आठ हजार की नकदी चोरी कर ली। वे हर रोज की तरह सुबह दुकान पर आए तो वारदात का पता चला। पुलिस ने शिकायत मिलने उपरांत जांच शुरू कर दी है।




पौने दो लाख की लकड़ी चुरा ले गए चोर

कुरुक्षेत्र। चोरों ने करीब पौने दो लाख की लकड़ी चोरी कर ली। शुभम निवासी सेक्टर चार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने नव निर्मित मकान के लिए एक लाख 70 हजार की सागवान की लकड़ी खरीदी थी। गत दिवस यह लकड़ी उसी मकान के पास रखी गई, जिसे रात के समय चोरी कर लिया गया।







पहले कॉल कर बुलाया फिर कर दिया हमला

पिहोवा। एक व्यक्ति पर कॉल कर बुलाने और फिर साथियों के साथ मिलकर हमला कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। सुखदेव सिंह वासी रामगढ़ रोड ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पास करीब पांच बजे गांव के ही मनीष ने कॉल की और कुछ काम होने का बहाना कर नहर पर बुला लिया। वह वहां पर गया तो मनीष व उसके पहले से ही पहुुंचे साथियों ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद




रोडवेज बस ने मारी कार को टक्कर, बड़ा हादसा बचा

कुरुक्षेत्र। उमरी चौक के पास उस समय बड़ा हादसा बच गया जब एक बस ने कार को टक्कर मार दी। इसके बाद जमकर बहस भी हुई। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 30 निवासी राजीव सेठी ने बताया गया कि सोनीपत डिपो की बस पिपली से दिल्ली के लिए चली थी, जिसके चालक ने हेड फोन लगाया हुआ था और बिना हॉर्न दिए ही सर्विस लेन पर पुल को क्रॉस करने लगा। इसी दौरान उनकी कार में टक्कर मार दी। इस पर आपत्ति जताई तो चालक उन पर भी भड़कने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



कनाडा में वर्क परमिट दिलाने की आड़ में लाखों की ठगी
लाडवा। कनाडा में वर्क परमिट दिलाने की आड़ में लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में नेहा रानी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके पति सुनील व भाई सुमित को रूद्राक्ष ग्रुप मोहाली के कर्मियों ने वर्क परमिट का भरोसा दिया था। सुनील द्वारा चार लाख 77 हजार 500 रुपये व सुमित द्वारा सात लाख 77 हजार रुपये दिए गए। यह रकम जमा कराने के लिए उक्त ग्रुप की अधिकारी प्रिया द्वारा खाता नंबर दिए गए लेकिन रकम दिए जाने के बावजूद वर्क परमिट नहीं दिला सके। जब रकम वापस मांगी तो कई बार प्रयास के बाद एक लाख 60 हजार रुपये वापस दिए गए, जिसके बाद बाकी रकम देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें